बृजराज पाण्डेय को जीलाध्यक्ष बनाये जाने पर एम.एल.सी. मनोरमा देवी ने दी बधाई

गया: बृजराज पाण्डेय को जदयू के आला कमान के द्वारा गया जिला के तकनीकी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोनित किया गया। बताते चलें कि बृजराज पाण्डेय का गया जिला के परैया थाना अन्तर्गत उभई में जन्म हुआ। उनकी शिक्षा-दिक्षा गया में हुआ। वो बचपन से ही समाज सेवा में तत्परता के साथ कार्य किया करते थे। उन्होंने अपने कैरियर के रूप में भी राजनीति का क्षेत्र ही अपनाया। वे विगत आठ साला स जनता दल (यू) में विभिन्न पदों पर रहकर समाज सेवा किए। उनके कार्यशैली व समाज में बढ़ते लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया।

उक्त अवसर पर बृजराज पाण्डेय ने बताया कि जदयू में राजनीतिक शुरूआत करने में हमारे परम मित्र परैया बाजर निवासी ब्रजेश कुमार भदानी का सराहनीय व प्रसंशनीय योगदान रहा। इस अवसर पर मैं उन्हे भी बधाई देता हूँ जिनके सहयोग से मै आज इस पद तक पहुँच पाया हूँ। मैं उनके भरोसे को और मजबूत व अपने कत्र्तव्यों को सूचारू रूप से निर्वहन करने का प्रयास करूगाँ।

उक्त पद पर श्री पाण्डेय की मनोनयन के बात पूरे जिले में आग की तरह फैल गई। मनोनयन की बात सुनते ही जिले भर से लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जदयू के वरिष्ठ नेत्री एम.एल.सी. मनोरमा देवी सहित विनोद यादव अतरी विधानसभा प्रभारी, नगर अध्यक्ष पंकज कुमार, प्रखण्ड अध्यक्ष विनय कुमार सिन्हा, सहदेव यादव, रामजी यादव, विनय पासवान, प्रकाश राज पटवा, मुकेश पासवान, अभिषेक यादव, रंजीत कुमार यादव, राकेश चैधरी आदि ने श्री पाण्डेय को बधाई एवं शुभकामनाओं के साथ-साथ राजनीतिक सलाह दी।
Hits: 244
क्या हमारे पास हमारे लिए समय है ?
पंडुई : गौरवशाली अतित का एक विरासत
08 मई 2022 रविवार को सूर्याेदय से दोपहर 02ः58 मिनट तक रविपुष्यमृत योग
अप्रशिक्षित शिक्षकों ने डीईओ गया से वेतन भुगतान की लगाई गुहार
शाकद्वीप: शक संबत और मध्य एशिया