कविता : शान है तिरंगा हर घर में लहराएगा

संध्या त्रिपाठी, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)
हम भारत की संतान हैं भारत की गाथा गाएंगे।
केसरिया, सफेद, हरा, तिरंगा झंडा फहराएंगे।।
वतन के वास्ते शहीद हुए शत-शत उन्हें प्रणाम है।
सुभाष, भगत सिंह, सुखदेव उनको मेरा सलाम है।।
सत्मार्ग पर चलकर हमको देश का तम मिटाना है।
भारतवासियों को देश के प्रति निष्ठावान बनाना है।।
देशभूमि के कण-कण में देशभाव मन में जगायेंगे।
हम भारतवासी एकजुट होकर ज्ञानदीप जलाएंगे।।

देश के लिए जान लुटा गए वो सच्चे वीर जवान हैं।
हे भारत के वीर सपूतों तुम पर हमें अभिमान है।।
अमर शहीदों की कुर्बानी हम व्यर्थ नही जाने देंगे।
जन-गण-मन का गायन गाकर राष्ट्रध्वजा लहरायेंगे।।
देश सुरक्षा की ख़ातिर खड़े रहे सदा सीना-तान।
भारत के वीर सपूतों का हम सब करते हैं सम्मान।।
गर्व हमें इस पावन मिट्टी पर भारत देश महान है।
देश की आजादी शहीदों की तर्पण उनके प्राण हैं।।
घर-घर तिरंगा फहराएँ हम करें वीरों का स्मरण।
अश्रुपूरित श्रंद्धाजलि देकर करें शहीदों को नमन।।
Hits: 31
क्या हमारे पास हमारे लिए समय है ?
पंडुई : गौरवशाली अतित का एक विरासत
08 मई 2022 रविवार को सूर्याेदय से दोपहर 02ः58 मिनट तक रविपुष्यमृत योग
अप्रशिक्षित शिक्षकों ने डीईओ गया से वेतन भुगतान की लगाई गुहार
शाकद्वीप: शक संबत और मध्य एशिया