शव वाहन से 146 बोतल विदेशी शराब बरामद

बिहार ब्यूरो दीपक कुमार की रिपोर्ट
नालंदा पुलिस की नजर से नहीं बच पाया शराब तस्कर
पुलिस अधीक्षक नालंदा के निर्देशन में होली के अवसर पर चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राजगीर, प्रदीप कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की सुबह राजगीर थाना क्षेत्र के चमरडीहा चौराहा मोड़ पर वाहन चेकिंग के क्रम में थानाध्यक्ष राजगीर एवं रात्रि गश्ती दल के द्वारा शव ले जाने वाले एंबुलेंस वाहन जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर-जे॰एच॰-02 एम॰ 4546 में विशेष रूप से बनाए गए ताबूत के अंदर पांच बैग में छिपाकर रखा गया नई दिल्ली निर्मित एवं झारखंड में बिक्री के लिए बना ब्लेंडर प्राइड, बेंगलूर निर्मित एवं झारखंड में बिक्री के लिए बना सिग्नेचर प्रीमियम व्हिस्की, राजस्थान निर्मित एवं डिफेंस सर्विस के लिए बना टीचर्स ब्लाइंडेड स्कॉच, व्हिस्की कुल 146 बोतल, लीटर में देखा जाए तो 139.5 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। मौके पर बाहन चालक पुनल कुमार सिंह उम्र 29 वर्ष, पिता स्वर्गीय प्रदीप कुमार सिंह, साकिन जारंगी, थाना बोकारो थर्मल जिला बोकारो (झारखंड) एवं तस्कर मदन शर्मा उर्फ मदन मिश्रा उम्र 54 वर्ष, पिता-मोहन शर्मा उर्फ मोहन मिश्रा, साकिन दामा, थाना बगोदर जिला गिरिडीह झारखंड को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार तस्कर द्वारा बताया गया है कि शराब का यह खेप रिम्स हॉस्पिटल रांची के पास से लाया जा रहा था, जिसे मुजफ्फरपुर में आपूर्ति करना था। इस संबंध में थाना कांड संख्या 131/2023 दिनांक-06/03/2023 धारा 30 (ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 के तहत दर्ज किया गया है। तस्कर के पास से दो मोबाइल फोन, एक ड्राइवरी लाइसेंस, एक आधार कार्ड, पांच बैग, एक प्लाई का ताबूत एवं एंबुलेंस वाहन जप्त किया गया है।
छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी मो. मुशताक पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष, राजगीर, स. अ. नि. शिवकुमार राय, डी.ए.पी.सि. 525 शकील अंसारी, पुलिस कर्मी गृ. स.110711 भोला प्रसाद, गृ. स.110998, अरविंद कुमार शर्मा, गृ. स.110672 भुनेश्वर यादव, चौकीदार 3/4 मुन्ना पासवान, चौकीदार 3/8 शिव कुमार यादव आदि शामिल थे।
Hits: 50
क्या हमारे पास हमारे लिए समय है ?
पंडुई : गौरवशाली अतित का एक विरासत
08 मई 2022 रविवार को सूर्याेदय से दोपहर 02ः58 मिनट तक रविपुष्यमृत योग
अप्रशिक्षित शिक्षकों ने डीईओ गया से वेतन भुगतान की लगाई गुहार
शाकद्वीप: शक संबत और मध्य एशिया