भारतीय शिक्षण पद्धति परम्परा में ‘‘गंधर्व विद्या महौषधि’’

                                 भारतीय शिक्षण पद्धति परम्परा में ‘‘गंधर्व विद्या महौषधि’’
नृत्याचार्य, डॉ0 राहुल कुमार (व्याख्याता)
कला एवं शिल्प (बि0शि0से0)
मूल पदस्थापन डायट नूरसराय, नालन्दा।
                                                                                   प्रस्तावना
संगीत केवल मनोरंजन के साधन नहीं, अपितु यह व्यक्ति के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास का एक सशक्त माध्यम और उपकरण है। देखा जाए तो प्राचीन काल से शिक्षा में ‘‘गंधर्व विद्या’’ का महत्वपूर्ण स्थान रहा है, जिसका उल्लेख गीता और रामायण में भी मिलता है। छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण, चरित्र निर्माण, कौशल विकास एवं छात्रों को मानसिक थकान और मानसिक पीड़ा को दूर करने में गंधर्व विद्या वरदान सिद्ध होने के साथ ही यह औषधी की तरह काम करता है। गंधर्व विद्या के माध्यम से छात्रों में चंचलता के साथ-साथ गम्भीरता का बीज बो कर उनके भीतर रचनात्मक, आत्मविश्वास, एकाग्र, भावनात्मक संतुलित, समूह कार्य (टीमवर्क), नेतृत्व (लीडरशीप) की क्षमता तथा सहयोग की भावना को विकसित किया जाता है। तत्पश्चात् एक आदर्श और संवेदनशील मानव का जन्म होता है और इस प्रकार के सहृदय मानव का आज समाज को अत्यंत आवश्यकता है। मानव का बौद्धिक और शारीरिक विकास में गंधर्व विद्या के योगदान की कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु की चर्चा इस प्रकार की जा सकती है।
विषय वस्तु : मानसिक थकान को दूर करने तथा भारतीय ज्ञान परम्परा ‘‘शिक्षण पद्धति’’ को रोचक एवं सहज बनाने में ‘गंधर्व विद्या’ महौषधि के रूप में सहायक N.E.P- 2020 के संदर्भ में।
शारीरिक विकास : योग के महागुरू ऋषि पतंजली के द्वारा स्वीकारा गया की नृत्य महायोग है। उन्होंने भारतीय शास़्त्रीय नृत्यों को महायोग की संज्ञा दी। क्योंकि भारतीय शास़्त्रीय नृत्य की साधना शरीर मन और आत्मा को एक सूत्र में पिरोता है। भगवान शिव के नटराज रूप को नृत्य और योग दोनों का स्वामी माना जाता है।
‘‘नंदिकेश्वर कृत काशिका’’ में मिलता है कि भगवान शिव ताण्डव नृत्य समाप्त करने के उपरांत अपने डमरू को चौदह बार निनादित किएँ, जिससे चौदह महेश्वर सूत्र-संगीत, छंद, लय, भाषा और व्याकरण की उत्पति हुई, जिसे संस्कृत के विद्वान पाणिनी के द्वारा एक श्लोक में पिरोया गया।
नृत्तावसाने नटराजराजो ननाद ढक्कां नवपञ्चवारम्।
उद्धर्तुकामस्सनकादिसिद्धानेतद्विमर्शे शिवसूत्रजालम् ॥
अर्थात् : ताण्डव नृत्य के समाप्ति के उपरांत शिव ने सनकादि ऋषि की कामना पूर्ति हेतु चौदह बार अपने डमरू को निनादित किएँ। माना जाता है कि देवी सरस्वती के पास ध्वनि तो थें, लेकिन वह लय-ताल, छन्द और व्याकरण विहिन थें। शिव के चौदह बार डमरू के निनाद से ही भाषा में व्याकरण तथा संगीत में सूर, छन्द और लयबद्धता को प्रदान किया गया। भगवान शिव ने अपने डमरू की थाप और ताण्डव नृत्य की थिरकन से संगीत में लय-ताल और रागों का संचार किया। इसलिए महादेव को संगीत का पर्वतक (जनक) माना जाता है। जहाँ संसार को उन्होंने एक ओर कर्णप्रिय संगीत दिएँ तो दूसरी ओर विभिन्न प्राणायाम और योग से युक्त कठिन आंगिक मुद्राओं का नृत्य दिये। जिसे आज हम भारतीय शास्त्रीय नृत्य के नाम से जानते है।
समस्त भारतीय शास्त्रीय नृत्य शिव और पार्वती के द्वारा नृत्य साधकों को अमृत स्वरूप प्रदान किया गया महा प्रसाद है। जहाँ ‘ताण्डव नृत्य’ वीर, रौद्र, भयानक और विभत्स रस अभिनय प्रधान नृत्य को प्रस्तुत करता है। वहीं माँ पार्वती श्रृंगार, हास्य, करूण, अद्भुत, शांत वात्सल्य भक्ति तथा स्त्री सुलभ लावण्य नृत्य को प्रस्तुत करती है। इस लावणयुक्त अभिन्य प्रधान नृत्य को ‘‘लास्य नृत्य’’ की संज्ञा दी गई। दोनों नृत्य शैलियों का अध्ययन के उपरांत कह सकते है कि भगवान शिव का ‘‘ताण्डव नृत्य’’ पिता के रूप में कठोरता से नृत्य के विभिन्न आसनों प्राणायम एवं नृत्य की मुद्राओं को सिखाता है, तो माता पार्वती का ‘‘लास्य नृत्य’’ करूणामयी माँ की भाँति जीवन को मधुरता और सौंदर्य के साथ संतुलित बनाने का ज्ञान प्रदान करती है। देखा जाए तो प्राचीन युग में भी योग, संगीत और नृत्य में अंतः संबंध था। और आज के आधुनिक शिक्षण व्यवस्था को देखें तो गंधर्व विद्या, योग और शिक्षा का अंतः संबंध सैनिकों तथा विद्यार्थियों को कराए जाने वाले पी0टी0 परेड से प्रमाणित हो जाता है कि शिक्षा के साथ लय-ताल, गीत-नृत्य कि क्या महत्ता है। जहाँ सारी गतिविधि विद्यालयों में विद्यार्थियों को लय-ताल में ड्रम और संगीत के ताल पर लयात्मकता के साथ करवाई जाती है और सैनिक तथा विद्यार्थी शारीरिक श्रम भरा कार्य को बिना किसी शारीरिक पीड़ा एवं थकान के हर्षित होकर करते है।

आज इस आधुनिकता भरे युग के व्यस्त जीवन शैली में विद्यार्थियों तथा अन्य लोगों के विभिन्न प्रकार के तनाव भरे जीवन से उभरने तथा उनका मानसिक पीड़ा दूर करने में गंधर्व विद्या औषधि के रूप में सहायक सिद्ध हो रही है। ऋषि पतंजली को योग गुरू होने के कारण ही चिदंबरम् मंदिर (तमिलनाडू) में महर्षि पतंजली को नटराज के परम भक्त के रूप में दर्शाया गया है। ऐसा देखा जाता है कि नृत्य के छात्रों में योग की ही तरह आसन प्राणायाम और एकाग्रता की अत्यंत आवश्यकता होती है, और नृत्य के गुरू इन्हें विभिन्न प्राणयाम का अभ्यास भी करवाते है। इससे यह स्पष्ट होता है कि नृत्य गतिमान योग (Yoga in Motion) है। अतः इस विचार को प्रसिद्ध कत्थक नृत्य गुरू पद्मश्री डॉ0 शोभना नारायण का मानना है कि ‘‘नृत्य ही योग है और योग ही नृत्य है’’ इनके अतिरिक्त प्रसिद्ध नृत्यांगना डॉ0 कपिला वात्स्यायन ने भी अपनी प्रसिद्ध पुस्तक ‘‘क्लासिकल इंडियन डान्स इन लिटरेचर एण्ड द आर्टस (Classical Indian Dance in Litrature and the arts) में नृत्य की पूरी प्रक्रिया को योग के समान बताया गया है।

उनके अनुसार जिस प्रकार योग में मानसिक और शारीरिक ऊर्जा को एकाग्र कर परम आनन्द या एकाग्रता की अनुभूति की जाती है, ठीक उसी प्रकार भारतीय शास्त्रीय नृत्य में भी नृत्यकार अपने पूरे शरीर, गति और भावों के माध्यम से उसी अध्यात्मिक अवस्था और एकाग्रता को प्राप्त करता है। भारतीय शास्त्रीय नृत्य संगीत परम्परा में भगवान शिव को नटराज कहा गया है। नृत्य के अन्य महत्वपूर्ण अंग गायन तथा वादन को योग की श्रेणी में रखें तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। क्योंकि योगियों का परम लक्ष्य अनहद नाद को प्राप्त करना होता है और गंधर्व विद्या में आहत और अनहद नाद की बहुलता मिलती है। अतः आहत नाद के मधुर ध्वनि को ही संगीत में पिरोया जाता है। बोल-चाल की भाषा में इसे संगीत की संज्ञा दी जाती है। पद्म पुराण के उत्तर खण्ड के अनुसार भगवान श्री कृष्ण कहते है।
नाहं वसामि वैकुण्ठे योगिनां हृदये न च ।
मद्भक्ता यत्र गायन्ति तत्र तिष्ठामि नारद॥
इस श्लोक के अनुसार भगवान श्री कृष्ण नारद जी से कहते है – हे नारद न मैं बैकुंठ में रहता हूँ और न ही योगियों के हृदय में मैं तो वहाँ निवास करता हूँ, जहाँ मेरे भक्त संगीतमयी  मधुर कण्ठ से मेरा गुनगाण करते है मैं उसी कण्ठ में निवास करता हूँ। भारतीय शास्त्रीय संगीत परम्परा केवल मनोरंजन नहीं बल्कि ईश्वर से मिलने का एक सहज साधन अथवा माध्यम के साथ किया गया महायोग है। यह प्रमाणित है कि योग शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ रखता है। इससे स्पष्ट होता है कि नृत्य करने तथा नृत्य के साथ बजने वाले लय-ताल गीत तथा तबले पखवाज या मृदंग की थाप सुनकर विद्यार्थी का शारीरिक और मानसिक विकास सूचारू रूप से विकसित होने के साथ-साथ संतुलित मस्तिष्क का विकास होता है। क्योंकि नृत्य से उनका शारीरिक व्यायाम होता है, तो सूर से उनकी मस्तिष्क को सुकून मिलता है, और गीतों के शब्द उनमें नवरसों का उद्भव कर उन्हें भावनात्मक बनाती है, तथा तबला पखावज की थाप और  लय-ताल उन्हें अनुशासित करती है। पठन पाठन का कार्य के लिए विद्यार्थी का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है।
नृत्य और योग की महत्ती भूमिका भरतमुनिकृत ‘‘नाट्यशास्त्र’’ तथा नन्दिकेश्वर द्वारा रचित अभिनय दर्पण में वर्णित श्लोक से सिद्ध और पुष्ट हो जाता है :-
यतो हस्तस्ततो दृष्टिःए यतो दृष्टिस्ततो मनः।
यतो मनस्ततो भावःए यतो भावस्ततो रसः॥
अर्थात :- एक नर्तक जब नृत्य करता है तब जहाँ-जहाँ उसके हाथ जाते है, वहीं उसकी दृष्टि जाती है। जहाँ दृष्टि जाती है, वही मन एकाग्रता होता है। और जहाँ एकाग्र मन समर्पित होता है। वही से सच्चे भाव ‘रस’ की निष्पत्ति होती है। इसी रस की निष्पति से श्रोताओं को आनन्द की प्राप्ति होती है। अतः योग, संगीत और नृत्य सभी का एक ही ध्येय होता है। सत्-चित्-आनन्द (सच्चिदानंद) रूपी ईश्वर को प्राप्त करना। जीवन को सहज, सरल और सफल बनाते हुए परम पिता परमेश्वर की प्राप्ति करना।
दर्शन की दृष्टि से यदि इस श्लोक को समझे तो :- नृत्य का यह श्लोक हमें जीवन जीने की कला को सिखाता है। यह श्लोक यह बताता है कि आपका सम्पूर्ण ध्यान अपने लक्ष्य प्राप्ति की ओर होना चाहिए। तभी आपके लक्ष्य प्राप्ति की चेष्टा में गम्भीरता आएगी और आप लक्ष्य प्राप्त कर जीवन को सफल बना पाऐंगें। ठीक इस नृत्य के श्लोक जैसा जो नृत्य और ध्यान को एकाग्र कर रस की निष्पत्ति करता है। अतः एक कुशल नर्तक का ध्येय श्रोताओं में रस की निष्पत्ति करना ही होता है।
महान अध्यात्म गुरू ओशो के द्वारा स्वीकारा गया कि नृत्य परमात्मा से जुड़ने का प्राकृतिक साधन है। नृत्य की सिन्धु में भाव-विभोर होकर नृत्यकार जब गोता लगाता है। तब उसकी नृत्य की साधना अहंकार से परे समर्पण बन जाती है और यही समर्पण समाधि में विलीन हो जाता है। नृत्यकार की इसी अहंकार रहित अवस्था को संकेत करते हुए ओशो के द्वारा कहा गया कि – ‘‘नृत्य ही पूजा है, नृत्य ही ध्यान है’’। नृत्यकार का इस अवस्था तक पहुँचते ही नृत्यकार अदृश्य हो जाता है, केवल नृत्य ही नृत्य रह जाता है, नर्तक के साथ श्रोता भी समाधि में विलीन हो जाते हैं।
महान यूनानी दार्शनिक अरस्तु ;।तपेजवजंसमद्ध के द्वारा भी कहा गया है कि:- ‘‘स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है’’। 
मानसिक विकास :- नृत्य सीखते और नृत्य का अभ्यास करते समय विद्यार्थियों को कई तरह के संगीत को सुनकर याद करनी पड़ती है, तत्पश्चात् उस संगीत का लय-ताल के आधार पर उचित आंगिक चेष्टाओं के द्वारा अभिनय कर नृत्य का प्रदर्शन करना होता है। अतः इस कार्य को करने में विद्यार्थी की सोचने और समझने की क्षमता में वृद्धि होने के साथ-साथ परिपक्वता आती है तथा छात्र का मानसिक विकास तार्किक रूप से हो पाता है। एक आदर्श मानव और होनहार छात्र बनने के लिए व्यक्ति में इन गुणों का होना अत्यंत आवश्यक है। छात्र का तार्किक सोच और समझ से एक आदर्श व्यक्ति का निर्माण होता है, जिसकी अपेक्षा शिक्षा के किसी भी क्षेत्र में की जाती है।
गंधर्व विद्या और शिक्षा :- प्राचीन काल में भी गंधर्व विद्या को शिक्षा से अलग नहीं देखा गया बल्कि गंधर्व विद्या को शिक्षा का एक महत्वपूर्ण विषय मानी गई। गुरू आश्रम के गुरूओं का मानना था कि गंधर्व विद्या शिष्यों में अध्यात्मिक, सामाजिक, मानसिक तथा शारीरिक विकास में सहायक है। साथ ही स्मरण शक्ति को बढ़ाने के साथ-साथ आर्थिक लाभ में भी सहायक हो सकता है। गंधर्व विद्या की शिक्षा पाकर वह एक कलाकार के रूप में उभर कर सामने आ सकता है और छात्र जीवन की आर्थिक तंगी का भी सामना कर सकता है। कला को बढ़ावा देने, बेरोजगारी की संख्या कम करने, छात्र जीवन के आर्थिक तंगी का सामना करने तथा रोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध कराने, स्वरोजगार उत्पन्न कर आत्मनिर्भर भारत बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में व्यावसायिक शिक्षा की अनुशंसा की है। मैं स्वयं हूँ। मैंने छात्र जीवन की आर्थिक तंगी का सामना, मैं गंधर्व विद्या की सहायता पाकर एक कलाकार के रूप में डट कर किया और पारिवारिक, सामाजिक जिम्मेदारियों का सामना कर पढ़ाई पूरी की और आज मैं बिहार शिक्षा सेवा में कला एवं शिल्प विषय के व्याख्याता के पद पर पदस्थापित हूँ।
‘‘ऋषि वशिष्ट के आश्रम’’ में भी सभी शिष्यों के साथ-साथ भगवान श्री राम को भी अस्त-शस्त्र एवं अन्य विद्याओं के साथ गंधर्व विद्या की भी शिक्षा दी गई थी। शास्त्रों में मिलता है कि प्राचीन गुरू परम्परा में राजकुमारों (शिष्यों) का सर्वांगीण विकास के लिए वेद शास्त्रों के साथ गंधर्व विद्या (संगीत वादृयंत्र) की ज्ञान भी दी जाती थी। गुरू माता अरूंधति और अन्य गुरूजनों से उन्हें संगीत तथा मनुष्य की कोमल भावनाओं को समझने की शिक्षा दी गई थी। व्यक्तित्व निर्माण में गंधर्व विद्या की महत्ती भूमिका से संबंधित विद्धानों का मत इस प्रकार है :-
नाट्यशास्त्र और अग्नि पुराण के अनुसार माना गया है कि गंधर्व विद्या के प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्र के ह्रदय को कोमल, संवेदनशील और सरल बनाना होता है।
हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध नाटककार ‘‘जयशंकर प्रसाद’’ के नाटक (स्कन्धगुप्त) के अनुसार एक भावुक कवि और संगीतकार का ह्रदय कोमल संवेदनशील तथा सांसारिक चालाकियों से दूर होता है।
प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक उपन्यासकार, कवयित्री ‘‘एलिस वॉकर’’ के अनुसार संगीतकार का ह्दय दुनिया के दुःखो के प्रति बेहद संवेदनशील होता है। कह सकते है कि इनकी संवेदनशीलता ही इन्हें सज्जन तथा पुण्यात्मा बनाता है।
वाल्मिकी रामायण के अनुसार भगवान श्रीराम को संगीत और गंधर्व विद्या का उत्तम ज्ञान था।
वाल्मिकी रामायण के अयोध्याकाण्ड (सर्ग-1, श्लोक-27) में श्रीराम की कलात्मक और बौद्धिक गुणों का प्रशंसा करते हुए कहा गया है कि- ‘‘गन्धर्वक्ष्च भुविश्रेष्ठः’’
अर्थात् इस पूरी पृथ्वी पर संगीत और ललित कलाओं में श्रीराम को गंधर्वों के समान सबसे श्रेष्ठ कहा गया है। महर्षि वाल्मिकी ने श्रीराम को न केवल एक महान धनुर्धर, नीतिवान और आदर्श राजा के रूप चित्रित किया है, बल्कि उन्हें कला, संगीत (गंधर्ववेद) और अन्य विद्याओं का प्रकाण्ड ज्ञाता भी बताया है।
गुरू वशिष्ठ जी के पथ-प्रदर्शन में श्रीराम जी का प्रारंम्भिक और कलात्मक शिक्षा हुई। क्योंकि गुरू वशिष्ठ अयोध्या के कुल गुरू थे। लेकिन अस्त्र-शस्त्रों की शिक्षा इन्हें गुरू विश्वामित्र से प्राप्त हुई।
लव और कुश को भी अस्त्र शस्त्र और धुनुर्विधा की शिक्षा के साथ-साथ महर्षि वाल्मिकी जी के आश्रम में गंधर्ववेद (सामवेद) संगीत की शिक्षा दी गई थी तथा वाल्मिकी रचित रामायण को लव और कुश दोनों भाई बड़े मधुर आवाज में गाते थें। दोनों भाई वाल्मिकी रचित रामायण को अपने पिता श्री राम, को गाकर सुनाते हैं। जिसे सुनकर श्रीराम सहित माता कौशल्या, सुमित्रा, कैकयी एवं राजसभा में उपस्थित सभी की आँखें भर आती है। अतः यह संगीत सभी के अंतर आत्मा को झकझोर देता है। संगीत शास्त्रों तथा संगीत के इतिहास में इस संगीत को ‘‘कुशिलव’’ संगीत की संज्ञा दी गई। कुशिलव का अर्थ है –
पृथ्वी पर गंधर्वों के समान श्रेष्ठ या कला संगीत में निपुण होना।
संगीत के कुछ विद्धानों का मानना है कि कत्थक नृत्य की उत्पति कुशिलव संगीत परम्परा से हुई है। ‘‘कुशिलव संगीत’’ से तात्पर्य है वह संगीत जिसे रामायण काल में महर्षि वाल्मिकी के शिष्य राजा दशरथ के पौत्र और भगवान श्री राम के पुत्र लव और कुश ने अयोध्या के राजसभा में रामायण की कथा को गाकर सुनाया तथा अभिनय कर दिखाया था। इसी संगीत को आदर्श मानकर प्राचीन काल में उन कलाकारों को भी कुशिलव कहा जाने लगा जो घुम-घुम कर पौराणिक कथाओं को गाते और अभिनय करते थे। कुशिलव संगीत परम्परा में गायन और अभिनय का मेल होने के कारण संगीत के विद्धानों और श्रोताओं के द्वारा एक ‘‘कहावत’’ प्रचलन में आई –
‘‘कथा कहे सो कथक कहलावे’’
इसी से ‘कत्थक’ की संज्ञा की उत्पत्ति हुई ‘कुशिलव संगीत’ परम्परा के तहत कथावाचक (कथाकार) मंदिरों और सभाओं में घुम-घुम कर संगीत और शारीरिक मुद्राओं तथा अभिनय के माध्यम से जिसे ‘‘नृत्य’’ की संज्ञा दी जा सकती है, को प्रदर्शित करते थे। धार्मिक ग्रन्थों , वेदों एवं पुराणों में वर्णित कहानियों को लयबद्ध एवं छन्दबद्ध कर संगीत के सूरों में सजाकर नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत करने लगे। जिसका एक प्रचलित शैली ‘रासलीला’ भी है। इसी नृत्य को आगे चलकर कत्थक नृत्य कहा जाने लगा।
ब्रह्मपुराण, महाभारत और नाट्यशास्त्र जैसे प्राचीन ग्रन्थों में भी इस प्रकार के कथाकार और नृत्य संगीत का उल्लेख मिलता है। देखा जाए तो कत्थक नृत्य की मूल आत्मा ‘‘कथा’’ में बसती है। संगीत और अभिनय के माध्यम से कथा को जीवंत रूप देने तथा कथा को अमुर्त से मूर्त रूप देने का कुशिलव संगीत एक अत्यंत महत्वपूर्ण सहायक पहलू, अंग या फिर यो कहे कि यंत्र या साधन है। इन सभी तथ्यों पर विचार करने के उपरांत निष्कर्ष में यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि ‘कुशिलव संगीत’ और उनकी कथा गायन परंपरा ही आगे चलकर कत्थक नृत्य के रूप में विकसित हुई। जिसे हिन्दु राजाओं द्वारा राजदरबारों में प्रश्रय देकर ‘कत्थक नृत्य’ को उन्नति की ओर उदयीमान किया गया।
कत्थक नृत्य में श्रीकृष्ण की लिलाओं की प्रधानता होने के कारण कुछ विद्धान इसे ‘कत्थक नटवरी’ की संज्ञा दिया करते थे। कुछ ही समय में सादगी और कृष्ण लिलाओं के भक्ति-भावना से ओत-प्रोत हुआ कत्थक नृत्य शैली की सुगंध चारों दिशाओं में फैलने लगी।
किन्तु भारत को भी बुरी नजर लगी और यहाँ मुगल बादशाओं की हुकूमत चलने लगी इनकी नजर भारत की बहुमूल्य धरोहरों और खजानों पर पड़ी। जिसमें भारतीय संस्कृति और संगीत भी अच्छूता नहीं रहा। इनकी नजर भारतीय संगीतकला और नृत्य पर भी पड़ी। जिससे मुगल बादशाह काफी प्रभावित हुए और अपने दरबारों में भारतीय कलाकारों को संगीत नृत्य करने को बाध्य किया। तब भारतीय नृत्य परम्परा ने ईश्वर की उपासना के स्थान को श्रृंगारिक और काम प्रधान गीतों में स्वयं को विनिमयित कर दिया। नर्तकी के जिस हाथ में ईश्वर के लिए फूल हुआ करता था उस हाथ में शराब का प्याला पकड़ाया गया। कत्थक नृत्य के भारतीय वेश-भूषा (पहनावा) या यूँ कहे कि कत्थक नृत्य का चोला ही बदल दिया गया। गीतों और बोल-चाल में ऊर्दू के शब्द भी प्रयोग होने लगे।
प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं स्वतंत्रतासेनानी जिनके हृदय में भारत की आत्मा बसती है। माखनलाल चतुर्वेदी या उनके समकालीन निबंधकारों समीक्षकों द्वारा कत्थक नृत्य के सौंदर्य शास्त्र और कला समीक्षकों की पुस्तकों में मिलता है कि शराब के प्याले को लेकर नृत्य करते हुए बादशाह को पेश किया जाता था। सफलता पूर्वक शराब का प्याला बादशाह तक पहुँचा देने वाले नर्तक को हीरों का हार दे कर पुरस्कृत करने की प्रचलन चल पड़ी। शायद यही कारण हुआ की कत्थक नृत्य में तबले के बोल को सिर्फ पैर से भी निकालने (नाचने) की परम्परा हो गई। जिसमें कत्थक नृत्य के अन्य अंगों के साथ-साथ पैर का काम बढ़ गया जो श्रोताओं को आश्चर्यचकित कर जाता है। भारत के किसी भी शास्त्रीय नृत्य में घुँघरूओं की इतनी अधिकता और कत्थक जैसा फूटवर्क देखने को नहीं मिलता है। यह इस नृत्य का अनूपम सौंदर्य है।
लेकिन मुगल बादशाह के संगीत और भारतीय संगीत को मिलाकर कुछ नए वाद्ययंत्रों का निर्माण किया गया तथा संगीत में भी कुछ बदलाव कर भारतीय नृत्य संगीत को श्रृंगारिक, गंभीर तथा रोचक बनाने का प्रयास किया गया। ख्याल, गजल कई राग विशेष मियाँ शब्द से जुड़ी-राग मियाँ की तोड़ी, राग मियाँ की मल्हार आदि एवं कई नए वाद्ययंत्र इनकी देन है। मुगल राजाओं ने भारतीय संगीत को अपनाया तथा कलाकारों को अपने दरबार में संरक्षण दिया। तानसेन जैसे महान संगीतकार अकबर के नवरत्नों में से एक थे।
वाजिदअलीशाह स्वयं संगीत नृत्य के विद्धान थे। किन्तु अंग्रेजी हुकूमत ने कत्थक नृत्य का सर्वनाश करने में कोई कसर नहीं छोड़ा। लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह के समय कत्थक नृत्य को राजकीय संरक्षण प्राप्त था। चूँकी वाजिद अली शाह स्वयं कला मर्मज्ञ थे। लेकिन जब अंग्रेजों ने रियासतों पर कब्जा कर लिया तो कत्थक कलाकारों को जान-माल के हानि का समाना करनी पड़ी तथा इनका आर्थिक और सामाजिक संरक्षण का पूरी तरह से अंत हो गया। जिसके कारण इनका जीने का सहारा और आजीविका छिन गई। अंग्रेजों के अत्याचार से तंग आकर इन्हें अपनी कला का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन बन्द करनी पड़ी। अंग्रेजों की मानसिकता बहुत संकीर्ण थी वे कत्थक की हाव-भाव, थिरकन और श्रृंगार रस को अश्लील और निम्न स्तर का मानते थें। उन्होंने कत्थक नर्तकियों को ‘‘नाच गर्ल्स’’ कह कर बदनाम किया और इन नर्तकियों को अश्लिलता की मूर्ति सिद्ध कर दिया। तब समाज इन्हें हेय दृष्टि से देखने लगा। अंग्रेजों के द्वारा पूरी तरह से हतोत्साहित होने के बाद कत्थक नृत्य के गुरूओं ने इसे जीवित रखने का एक अनोखा रास्ता निकाला जिसे आज हम घरानों के नाम से जानते है- जैसे जयपुर, लखनऊ, बनारस और रायगढ घराना़। वे छिप छिपा कर इस कला को पीढ़ी दर पीढ़ी सिखाते रहें। महिलाओं का सामाजिक बदनामी न हो इस हेतु पुरूषों को तथा अपने पुत्रों को तालिम देते रहे जिसका परिणाम हुआ कि कत्थक नृत्य का बीज कही न कही सुरक्षित बचा रहा।   
प्रकृति का नियम है कि जिस प्रकार रात के बाद सुबह होती है और धुप के बाद छांव आती है वैसे ही बूरे वक्त के बाद अच्छा वक्त जरूर आता है। कत्थक नृत्य के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। सन् 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ, तब आजाद भारत में कत्थक नृत्य ने निर्भिक होकर सांस लिया और अपने पंख को फड़फड़ाना शुरू किया जिसमें सुखदेव महाराज की पुत्री कत्थक नृत्य सम्राश्री पदमश्री सितारा देवी जिन्हें कत्थक क्विन के नाम से भी जाना जाता है। पदमश्री पं0 बिरजु महाराज, श्रीमति अलकनन्दा देवी एवं अन्य नामचीन कत्थक कलाकारों ने इस नृत्य का प्रचार-प्रसार देश विदेश में कर इसका परचम शिखर पर लहराया।
द्वापर युग के शिक्षा व्यवस्था का अध्ययन करते है तो पाते है कि शिक्षा में संगीत का बहुत महत्त्व था। क्योंकि संगीत शिक्षा के बोक्षिलपन तथा निरसता को कम कर अध्ययन को सुगम और सरल बनाने में सहायक थी। क्योंकि संगीत रहित विद्याओं का अध्ययन करते-करते विद्यार्थियों के मस्तिष्क बोझिल होकर थक जाता था। कह सकते है कि मानसिक थकान हो जाती थी। तभी घण्टे भर की संगीत की कक्षा उन्हें सारी पीड़ाओं और वेदनाओं से दूर कर फिर से तरो-ताजा कर देती है। जिससे विद्यार्थी का मस्तिष्क स्वस्थ और तरोताजा हो जाता है। अतः स्वस्थ मस्तिष्क से ही किया गया अध्ययन सार्थक हो पाता है।
गुरूकुल में केवल अस्त्र-शस्त्र विद्या ही नहीं बल्कि संगीत वास्तुकला और साहित्य जैसे विषयों का भी ज्ञान दिया जाता था। गुरूओं का मानना है कि एक विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए उपर्युक्त शिक्षा का प्रबंध और वातावरण होना अत्यंत आवश्यक है, जिसे छण्म्ण्च् 2020 में भी कहा गया है। इसी कारण उस समय के गुरूकूल में अस्त-शस्त्र, वस्तुकला, साहित्य, गणित, खगोल एवं अन्य विद्याओं के साथ विद्यार्थियों को शारीरिक मानसिक एवं अध्यात्म का भी ज्ञान दिया जाता था। जिसमें संगीत विषय एक अभिन्न अंग था। गुरू आश्रमों में शिष्य वेदों की ऋचाओं तथा मंत्रों का उच्चारण और गायन मधुर स्वर के साथ लय-ताल में किया करते थें। जिसमें विद्यार्थी आनन्दयी वातावरण में सुगमता पूर्वक ऋचाओं को कण्ठष्ठ कर पाते थे तथा उनके सीखने और स्मरण की क्षमता में वृद्धि होती थी। क्योंकि संगीत के माध्यम से शिक्षा में निरसता और भारीपन तथा ऊबाउपन का पतन हो जाता है तथा विद्यार्थियों के लिए सीखना सुगम और सार्थक हो जाता है।
श्रीमद्भागवत पुराण के दसम स्कण्ध में (10 वे स्कण्ध) के 45 वे अध्याय के अनुसार श्री कृष्ण सांदीपनि मुनि आश्रम में अपने भाई बलराम तथा मित्र सुदामा के साथ शिक्षा ग्रहण किए थे।
शास्त्रों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण (64) चौसठ दिन में ‘‘चौसठ विद्या’’ और ‘‘सोलह कलाओं’’ का अध्ययन कर शिक्षा प्राप्त किए थे। सांदीपनि मुनि के आश्रम में एक आश्यर्य जनक बात यह भी है कि जहाँ विश्व के लगभग मन्दिरों में कृष्ण के बाँसुरी बजाते हुए प्रतिमा दिखाई देती है, वही उज्जैन के मंगलनाथ रोड पर स्थित सांदीपनि आश्रम में कृष्ण के हाथ में बाँसुरी की जगह स्लेट और पेंसिल लेकर बैठे हुए मुद्रा में दर्शन देते है। इस प्रतिमा से स्पष्ट होता है कि श्रीकृष्ण को गुरू संदीपनि ने उन्हें ‘‘गंधर्व वेद’’ (संगीत और कला का वेद के साथ-साथ उपनिषद, तीरंदाजी, खगोल विज्ञान, और चिकित्सीय विद्याओं का अध्ययन करवाकर शिक्षा प्रदान किए थे।
आप सोचेंगे कि कृष्ण तो बचपन से ही बाँसुरी बजाते थे, किन्तु आश्रम में उन्हें संगीत के शास्त्रीय तथा सैद्धांतिक पक्ष को सीखया गया था। श्री कृष्ण के सभी शिक्षाओं में संगीत विद्या का एक अभिन्न प्रभाव पड़ा। हरिवंश पुराण एवं विष्णु पुराण का अध्ययन करने से ज्ञात होता है कि सांदिपनी मुनी के आश्रम में श्रीकृष्ण अन्य विद्याओं के साथ-साथ संगीत विद्या तथा चौसठ कलाओं का शिक्षा ग्रहण किए थे।
निष्कर्ष :- इस शोध आलेख से यह स्पष्ट होता है कि चाहे युग कोई भी हो, सदी कोई भी सभी युगों और सदियों में शिक्षा के अन्य विषयों को सुगम और सरल बनाने तथा छात्रों के मस्तिष्क को रिफ्रेश (तरोताजा) करने के उद्देश्य से शिक्षा जगत में गंधर्व विद्या महौषधि प्रमाणित हुआ है। तथा कई अन्य विषयों को अमूर्त से मूर्त रूप देने का एक सहज माध्यम है। आज भी आधुनिकता की सदी में शिक्षा को सुगम बनाने के लिए तरह-तरह व्यवस्था की गई है वहीं छम्च् 2020 के 22वें ‘‘अध्याय:- ‘‘भारतीय भाषाओं कला और संस्कृति संर्वधन’’में शिक्षा में गंर्धव विद्या की महत्ती भूमिका को समझते हुए शिक्षा के अन्य विषयों के साथ-साथ गंधर्व  विद्या को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया हैं गंधर्व विद्या एक ऐसी विद्या है जो मानव के थके हुए, निराश से पीड़ित मस्तिष्क को रिफ्रेश कर सकता है।
महान यूनानी दार्शनिक अरस्तू जिन्होनें अपने ‘‘विरेचन के सिद्धांत’’ ;ज्ीमवतल व िबंजींतेपेद्ध में यह प्रतिपादित किया गया है कि कला और संगीत मनुष्य की दबी हुई भावनाओं तथा मानसिक पीड़ा को बाहर निकाल कर मन को शुद्ध करते है। अतः हम साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर कह सकते है कि गंधर्व विद्या विद्यार्थियों तथा आम जीवन की मानसिक पीड़ा की महौषधि है।
संदर्भ सूची :-
पद्म पुराण।
दर्शन शास्त्र- अरस्तु।
वाल्मिकी रामायण।
ब्रह्मपुराण।
महाभारत।
नाट्यशास्त्र।
श्रीमद्भागवत-गीता।
हरिवंश पुराण।
विष्णु पुराण।
अभिनय दर्पण- नन्दिकेश्वर
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020
क्लासिकल इंडियन डांस इन लिट्रेचर एण्ड द आर्ट्स (डॉ0 कपिला वात्स्यायन)।
विद्धानों का मत।
विभिन्न पत्र पत्रिकाऐं, न्यूज पेपर, एवं Google, Internet।
Google search engine

Google search engine

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *