छठ महापर्व लोकआस्था, सामाजिक समरसता और सेवा का महापर्व है : डॉ. प्रेम कुमार

छठ महापर्व लोकआस्था, सामाजिक समरसता और सेवा का महापर्व है : डॉ. प्रेम कुमार

अद्यतन कालक्रम संवादसूत्र : गयाजी

अध्यक्ष बिहार विधानसभा डॉ. प्रेम कुमार ने बोधगया स्थित बोधगया मठ के निकट गांधी चौक पर स्टार क्लब छठ पूजा समिति द्वारा आयोजित 39वें छठ पूजा भंडारा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, परंपरा, शुद्धता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम प्रतीक है। यह पर्व सामाजिक समरसता, सेवा और सामूहिक सहभागिता का संदेश देता है। छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भंडारे का आयोजन करना अत्यंत सराहनीय कार्य है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।

उन्होंने स्टार क्लब छठ पूजा समिति के सदस्यों को लगातार 39 वर्षों से इस सेवा परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही छठी मैया से समस्त बिहारवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

मौके पर ओम प्रकाश गुप्ता (नगर मंडल अध्यक्ष, बोधगया सह छठ पूजा समिति), निरंजन कुमार, गौरव कुमार श्रोता, कृष्णा कुमार साहू (जिला अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा, गयाजी पूर्वी), ज्ञानु कुमार, रोहित कुमार, शशि चंद्रवंशी, गौरव खन्ने, सूरज कुमार, शिव शक्ति, रंजन कुमार, गोलू कुमार, नीरज निश्चल, राजू कुमार चंद्रवंशी, नीरज चंद्रवंशी, राजेश साव, डॉ. सुबोध बिहारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Google search engine

Google search engine

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *