जनकपुर में छत पर कुंड बनाकर भगवान सूर्य को दिया गया अर्घ्य
अद्यतन कालक्रम संवादसूत्र : गयाजी
जनकपुर में छत पर कुंड बनाकर भगवान सूर्य को दिया गया अर्घ्य, कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
जनकपुर स्थित स्वर्गीय बादल सिन्हा के आवास की छत पर अस्थायी सूर्य कुंड का निर्माण कर पूरे भक्तिभाव एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया गया। लोक आस्था के इस पावन अवसर पर घर का पूरा माहौल छठी मइया के पारंपरिक गीतों और भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा, जहां परिजनों व स्थानीय श्रद्धालुओं ने एकत्रित होकर सूर्य देव की आराधना की और परिवार व समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की।
इस विशेष धार्मिक आयोजन में मणिपाल सिग्ना की पूर्व इंडिया हेड राजरूपा मुख्य अतिथि के रूप में विशेष तौर पर उपस्थित रहीं और उन्होंने इस पावन अनुष्ठान में शामिल होकर अपनी शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही मौके पर महादेवा इंटरप्राइजेज के संस्थापक सदस्य सह विगत 15 वर्षों से पूरे गया जिले के प्रभात खबर के वितरक, युवा समाजसेवी एवं विशाल प्राइवेट आईटीआई बोधगया के ट्रस्टी आकाश प्रियदर्शी, स्पष्ट सिन्हा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति, परिजन और शुभचिंतक मौजूद रहे, जिन्होंने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।


