आंगनबाड़ी केंद्र कुरमाइन-2 पर आयोजित हुई सखी वार्ता

अद्यतन कालक्रम संवादसूत्र : गयाजी 

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से परैया प्रखंड अंतर्गत पुनईकला पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र कुरमाइन-2 पर सखी वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रतिनिधि जयवंती सिन्हा, विशाल कुमार वर्मा एवं रोहित कुमार द्वारा भाग लिया गया।

इस दौरान उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों से संवाद स्थापित कर महिला अधिकार, लैंगिक समानता, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।

सखी वार्ता के माध्यम से महिलाओं एवं किशोरियों को अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को खुलकर साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही, उन्हें उपलब्ध सहायता सेवाओं एवं संबंधित विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने हेतु जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों में जागरूकता बढ़ाते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग एवं सशक्त बनाना रहा।

Google search engine

Google search engine

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *