9 अगस्त को निकली भव्य काँवर यात्रा 23 अगस्त को लेकर हो रही तैयारी
अद्यतन कालक्रम संवाद सूत्र : गयाजी
श्री विष्णु धाम से श्री बैजूधाम गुरुआ तक निकली प्रथम कांवर यात्रा, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मार्ग । श्री हरिहर कांवरिया संघ, शिव नारायण सेवा संस्थान गयाजी के तत्वावधान में संस्थापक डॉ रमेश कुमार के नेतृत्व में श्री विष्णु धाम गयाजी से श्री बैजूधाम गुरुआ तक आज विशाल प्रथम कांवर यात्रा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ निकाली गई। कांवरियों ने उत्तरवाहिनी फल्गु नदी से पवित्र जल भरकर भगवान श्री विष्णु का दर्शन किया। इसके बाद कांवर यात्रा हर-हर महादेव, हरि-हरि बोल एवं बोल बम के जयघोष के साथ गंतव्य की ओर रवाना हुई।
डीजे की धुन पर कांवरिया नाचते-गाते और भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। यात्रा को युवा व्यवसायी सह समाजसेवी तोषण मैतीन एवं अंशिका मैतीन ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
कांवर यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं कांवरिया शामिल हुए। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों एवं समाजसेवियों द्वारा कांवरियों का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह शर्बत, पानी एवं फल की व्यवस्था की गई।
आयोजकों ने बताया कि श्री विष्णु धाम से श्री बैजूधाम गुरुआ तक अगली कांवर यात्रा 23 अगस्त 2026 को निकाली जाएगी। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने की अपील की गई।
कांवरियों की सेवा और स्वागत करने वालों में कुसुम मोटर के सुधीर कुमार सिंह, सतगुरु इंटरप्राइजेज के उपेन्द्र कुमार, चेरकी के दुकानदार भाइयों ने कांवरियों की सेवा किया। कांवर यात्रा में ब्रजेश पाठक, दिनेश गांधी, राजू गुप्ता, ललन लहरी, अनुराधा कुमारी, मनोज सिंह, राकेश मिश्रा, प्रतिमा कुमारी, आदि की सराहनीय भूमिका रही।



