माहुरी वैश्य मंडल भवन में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस

अद्यतन कालक्रम संवादसूत्र : गयाजी 

स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों की देशभक्ति प्रस्तुतियों ने मोहा मन

गयाजी : माहुरी वैश्य मंडल भवन में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की देशभक्ति प्रस्तुतियों ने मोहा मन के पावन अवसर पर माहुरी वैश्य मंडल भवन, गुरुद्वारा रोड में देशभक्ति एवं उत्साह से ओत-प्रोत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माहुरी वैश्य मंडल, सहयोगी नवयुवक समिति एवं महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

समारोह में माहुरी वैश्य मंडल के सचिव अमित कुमार पिंटू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित समाज के गणमान्य लोगों एवं सदस्यों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि का संकल्प लिया।

समारोह का विशेष आकर्षण स्वजातीय परिवारों के बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई देशभक्ति एवं स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां रहीं। बच्चों ने महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई एवं भारत माता समेत स्वतंत्रता आंदोलन के महान नायकों और राष्ट्रभक्ति के विभिन्न स्वरूपों को मंच पर जीवंत किया। बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया और पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना दिया।

इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य सदस्य, वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा एवं स्वजातीय परिवारों के लोग उपस्थित रहे। उपस्थित समाजजनों ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल के सचिव अमित कुमार पिंटू ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करना हमारा नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि समाज की नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास, संस्कारों और राष्ट्रप्रेम से जोड़ना आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

समारोह के समापन अवसर पर माहुरी वैश्य मंडल के अध्यक्ष संजीव कुमार संजय ने उपस्थित सभी समाजजनों, बच्चों, महिला समिति एवं नवयुवक समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ-साथ बच्चों में देशभक्ति, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए सभी से राष्ट्रहित, समाजहित एवं सामाजिक एकता के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के माध्यम से समाज में एकता, सामाजिक समरसता, संस्कार और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में माहुरी वैश्य मंडल, नवयुवक समिति एवं महिला समिति के कार्यकारिणी सदस्यों तथा समाज के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Google search engine

Google search engine

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *