भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन, बाल प्रतिभाओं ने मोहा मन

संवादसूत्र : अद्यतन कालक्रम न्यूज, प्रयागराज
श्री ब्रजराज काव्य कला न्यास एवं बाल सिंधु ट्रस्ट के तत्वावधान में आवास विकास कॉलोनी, योजना-3 स्थित श्री श्री सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी प्रांगण में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संयोजन एवं संचालन संस्था की अध्यक्षा ऋतु पाण्डेय “त्रिधा”, सचिव ब्रजेश पाण्डेय, कोषाध्यक्ष शुधांशु पाण्डेय, कार्यकारणी अध्यक्ष आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”, मंच सज्जा एवं कला प्रभारी इशिका एवं श्रीनिका तथा तकनीकी एवं मीडिया प्रमुख कार्तिकेय मिश्रा के कुशल नेतृत्व में किया गया।

आप अपने आसपास के खबरों के लिए चैनल को सब्स्क्राइब कर लें

समारोह में संस्था के प्रतिभावान बच्चों कशिश, पायल, दीपिका, सेजल, वंदिता, संजना, आदित्री, अपर्णा, मीनाक्षी, सुषमा, मानसी, नैंसी एवं ज्योति ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं संजना ने बैकस्टेज प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके लिए संस्था ने उनका विशेष आभार जताया।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में उमड़े दर्शकों एवं श्रद्धालुओं ने बच्चों की कला का भरपूर आनंद लिया और पूरा पंडाल करतल ध्वनि व तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अंत में आयोजकों ने सभी बाल कलाकारों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Google search engine

Google search engine

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *